लोगों की राय

स्वास्थ्य-चिकित्सा >> चमत्कारिक तेल

चमत्कारिक तेल

उमेश पाण्डे

प्रकाशक : निरोगी दुनिया प्रकाशन प्रकाशित वर्ष : 2016
पृष्ठ :252
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 9417
आईएसबीएन :9789385151071

Like this Hindi book 6 पाठकों को प्रिय

394 पाठक हैं

अंगार तेल


यह तेल महाज्वर का नाश करने वाला होता है। इसे घर में बड़ी आसानी से बनाया जा सकता है। इसके निर्माण हेतु अति सामान्य से पदार्थ एवं जड़ियां आवश्यक होती हैं जो कि किसी भी जड़ी-बूटी की दुकान पर उपलब्ध हो जाती हैं। अंगार तेल के निर्माण हेतु हल्दी, मूर्वा, लाख, दारूहल्दी, मजीठ, इन्द्रायन की जड़, कटेरी, सैंधानमक, कूठ, रास्ना, जटामांसी तथा शतावर की आवश्यकता होती है। इन पदार्थों की 15-15 ग्राम मात्रा ले लें। इन सभी को भली प्रकार से पीसकर इनका चूर्ण बना लें। आप चाहें तो प्रत्येक पदार्थ का अलग-अलग चूर्ण बनाकर फिर सभी को मिला दें अथवा सभी को एकत्रित कर उनका चूर्ण कर लें। इस सम्पूर्ण चूर्ण को 4 किलो कांजी तथा एक किलो तिल के तेल में मिलाकर औटायें। जब सभी पदार्थ उस तेल में भली प्रकार से जल जायें और तेल शेष रह जाये, तब उस तेल को उतार कर छान लें। यह तेल अंगार तेल के नाम से जाना जाता है। उपरोक्त लिखे पदार्थों के अनुपात में आवश्यकतानुसार कम अथवा ज्यादा तेल बनाया जा सकता है। सहेज कर रखने पर यह काफी दिनों तक सुरक्षित एवं प्रभावी रहता है।

यह एक श्रेष्ठ ज्वरनाशक तेल है। इसकी मालिश ज्वर के रोगी के शरीर पर करने से उसका बुखार शीघ्र उतर जाता है। यह तेल शरीर में उत्पन्न होने वाले किसी भी प्रकार के ज्वर का शमन कर देने में सक्षम है। इस तेल की मालिश विशेष रूप से रोगी के हाथ-पैरों में, हथेली एवं पदतलों में तथा मस्तक व कनपटी पर करने से लाभ होता है। तेल की अल्प मात्रा ही पर्याप्त होती है।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

    अनुक्रम

  1. जीवन का आधार हैं तेल
  2. तेल प्राप्त करने की विधियां
  3. सम्पीड़न विधि
  4. आसवन विधि
  5. साधारण विधि
  6. तेलों के सम्बन्ध में कुछ विशेष जानकारियां
  7. नारियल का तेल
  8. अखरोष्ट का तेल
  9. राई का तेल
  10. करंज का तेल
  11. सत्यानाशी का तेल
  12. तिल का तेल
  13. दालचीनी का तेल
  14. मूंगफली का तेल
  15. अरण्डी का तेल
  16. यूकेलिप्टस का तेल
  17. चमेली का तेल
  18. हल्दी का तेल
  19. कालीमिर्च का तेल
  20. चंदन का तेल
  21. नीम का तेल
  22. कपूर का तेल
  23. लौंग का तेल
  24. महुआ का तेल
  25. सुदाब का तेल
  26. जायफल का तेल
  27. अलसी का तेल
  28. सूरजमुखी का तेल
  29. बहेड़े का तेल
  30. मालकांगनी का तेल
  31. जैतून का तेल
  32. सरसों का तेल
  33. नींबू का तेल
  34. कपास का तेल
  35. इलायची का तेल
  36. रोशा घास (लेमन ग्रास) का तेल
  37. बादाम का तेल
  38. पीपरमिण्ट का तेल
  39. खस का तेल
  40. देवदारु का तेल
  41. तुवरक का तेल
  42. तारपीन का तेल
  43. पान का तेल
  44. शीतल चीनी का तेल
  45. केवड़े का तेल
  46. बिडंग का तेल
  47. नागकेशर का तेल
  48. सहजन का तेल
  49. काजू का तेल
  50. कलौंजी का तेल
  51. पोदीने का तेल
  52. निर्गुण्डी का तेल
  53. मुलैठी का तेल
  54. अगर का तेल
  55. बाकुची का तेल
  56. चिरौंजी का तेल
  57. कुसुम्भ का तेल
  58. गोरखमुण्डी का तेल
  59. अंगार तेल
  60. चंदनादि तेल
  61. प्रसारिणी तेल
  62. मरिचादि तेल
  63. भृंगराज तेल
  64. महाभृंगराज तेल
  65. नारायण तेल
  66. शतावरी तेल
  67. षडबिन्दु तेल
  68. लाक्षादि तेल
  69. विषगर्भ तेल

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book